गांव जटौला के रहने वाले शराब कारोबारी रणबीर राणा को फोन कर अक्षय पलड़ा के नाम पर जान से मारने की धमकी देकर जटौला का शराब ठेका छोडऩे की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि गिरफ्तार आरोपी झज्जर के लोहारहेड़ी गांव का संदीप उर्फ सोनू है। आरोपी ने ही कुख्यात अक्षय पलड़ा के नाम पर 4 अप्रैल को धमकी दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में अक्षय पलड़ा का नाम आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और संदीप को काबू कर लिया। कुख्यात अक्षय पलड़ा फिलहाल जेल में बंद है। जिसके चलते ही उसके नाम पर धमकी पर पुलिस को शक हो गया था।