सोनीपत। लॉकडाउन तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम लॉकडाउन की पालना के लिए सुबह से ही गश्त के साथ ही नाकाबंदी शुरू कर देती है। पुलिस बिना ठोस कारण के घर से निकलने वालों पर जमकर लाठियां भी भांज रही है। साथ ही उनसे उठक-बैठक भी कराई जा रही है। डीएसपी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शनिवार सुबह भी कई स्थानों पर गश्त कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को कड़ा सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा।