फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आईसीयू में व्यवस्था, उपकरणों की निकल रही वारंटी अवधि

Mon, 10 Jun 2024 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के गोहाना में नागरिक अस्पताल का आईसीयू वार्ड। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा रोड स्थित उपमंडल के नागरिक अस्पताल में आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) को चालू करना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। आईसीयू का काम धीमी गति से चल रहा है। आईसीयू में रखे कुछ उपकरणों की वारंटी के चार महीने निकल चुके हैं, जबकि उपकरणों का इस्तेमाल तक नहीं किया गया है। अस्पताल में आईसीयू का ढांचा तैयार है, लेकिन स्टाफ और मुख्य उपकरण उपलब्ध नहीं हुए हैं। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने इसकी मांग मुख्यालय में भेजी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गोहाना के नागरिक अस्पताल में छह बेड का आईसीयू तैयार किया है। इसमें एसी, ऑक्सीजन, वैक्यूम व हवा के लिए तीन पाइपलाइन लगाई गई हैं। अब वैक्यूम और एसी कंप्रेशर की वारंटी चार महीने की निकल चुकी है और इन्हें चलाकर भी नहीं देखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि उनकी तरफ से सारी औपचारिकता पूरी कर ली गई हैं। जैसे ही सिविल सर्जन की तरफ से स्टाफ व यंत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे, आईसीयू को चालू कर दिया जाएगा। इसके लिए सिविल सर्जन कार्यालय में हर महीने मांग भेजी जाती है, ताकि आईसीयू चालू हो सके और मरीजों को फायदा मिल सके।

वर्जन
नागरिक अस्पताल में छह बेड का आईसीयू वार्ड तैयार किया जा रहा है। इसमें ऑक्सीजन, वैक्यूम, हवा की फिटिंग व एसी की व्यवस्था की गई है। कुछ उपकरणों की वारंटी एक साल की है। इनकी वारंटी निकलती जा रही है। स्टाफ व मुख्य उपकरणों के लिए मुख्यालय मांग भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दिनेश छिल्लर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें