फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अर्जुन ने जूनियर आईटीएफ टेनिस प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

Sat, 01 Feb 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03- सोनीपत के लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ी अर्जुन राठी ट्रॉफी दिखाते हुए। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
सोनीपत। जूनियर आईटीएफ टेनिस प्रतियोगिता में लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ी अर्जुन राठी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यह प्रतियोगिता 20 से 26 जनवरी तक कोलकाता में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अर्जुन ने रूस के खिलाड़ी अलजेंडर को 6-2, 6-2 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ ही अर्जुन राठी ने विश्व के टॉप 100 खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई और अपने देश व विद्यालय का नाम रोशन किया। अर्जुन राठी जीत से अभिभावकों के साथ ही विद्यालय में खुशी की लहर है। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सचिव डॉ. विशाल गर्ग व प्रधानाचार्य आशा गोयल ने अर्जुन राठी को बधाई दी और भविष्य में भी बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें