फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आढ़ती के बेटे हन्नी मित्तल ने पास की न्यायिक सेवा परीक्षा

Fri, 18 Oct 2024 05:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। शहर निवासी हन्नी मित्तल ने ज्यूडिशियल (न्यायिक) सेवा परीक्षा पास कर ली है। हन्नी ने परिणाम के दौरान 56वीं रैंक हासिल की है। उनके जज बनने पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन


हन्नी मित्तल ने बताया कि इससे पहले वह कई बार परीक्षा दे चुके हैं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपना प्रयास जारी रखा। अब जाकर उन्हें सफलता मिली है। हन्नी मित्तल ने बताया कि उनके पिता आढ़ती का काम करते हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं गन्नौर से व 12वीं की शिक्षा पानीपत से हासिल की। उन्होंने स्नातक दिल्ली से वर्ष 2020 में की और कोरोनाकाल के समय घर पर रह कर तैयारी की। वह अपने परिवार के सदस्य डॉ. श्याम से प्रेरित हुए और ज्यूडिशियल में जाने का फैसला लिया। इससे पहले वह साक्षात्कार तक पहुंचे ओर 7.5 अंक से रह गए। वहीं गन्नौर निवासी विवेक जैन जो मध्य प्रदेश में जज के पद पर है वह उन्हें समय-समय पर टिप्स देते रहे। हन्नी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें