सोनीपत। प्रदेश सरकार ने आयुष्मान चिरायु योजना में ऐसे परिवारों को लाभ देने का निर्णय लिया, जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक है। आयुष्मान चिरायु योजना के तहत 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों के निशुल्क और 3 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों से 1500 रुपये प्रीमियम लेकर चिरायु कार्ड बनाए जा रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि चिरायु कार्ड बनवाने के लिए 3 लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवार स्वयं 1500 रुपये सालाना जमा करवाकर पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल 31 मार्च तक खुला रहेगा। योजना के तहत लाभार्थी पैनल पर अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं।