फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने की अपील

Wed, 20 Mar 2024 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। लोकसभा चुनाव की रणभेरी के साथ ही आदर्श आचार संहिता लगा दी गई है। इस पर पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने सभी लाइसेंसी हथियार धारकों से अपील की है कि वह अपने हथियार तुरंत जमा करवाएं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि जिले वासियों को अपने लाइसेंसी हथियारों को तुरंत जमा कराना चाहिए। लाइसेंसी हथियार धारक थाने में अपने हथियार जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा किसी भी गन हाउस में भी हथियार जमा करवाए जाने का विकल्प दिया गया है। शस्त्र धारक अपनी सुविधा अनुसार शस्त्र को थाने में या फिर गन हाउस में जमा करवा सकते हैं। जिले में करीब 9400 लोगों के पास लाइसेंसी शस्त्र है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें