फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लंबित मांगों के समाधान को लेकर सरकार से लगाई गुहार

Fri, 19 Jul 2024 05:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ ने अपनी 23 सूत्रीय मांगों काे लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकालकर मुख्यमंत्री के नाम जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार को ज्ञापन दिया। इस दौरान सरकार से उनकी मांगों का समाधान करने की गुहार लगाई। जिला में कार्यरत चार विभागों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने जिला प्रधान रमेश शर्मा के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के सर्कल परिसर में प्रदर्शन किया। इसका संचालन प्रांतीय प्रेस सचिव अनिल मलिक ने किया। उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री व अधिकारियों को मांग पत्र देने के बावजूद उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मांग की, कि संगठन को वार्तालाप का समय दिया जाए। इस दौरान राज्य राज्य लेखा परीक्षक जयभगवान पांचाल, उप प्रधान राकेश, प्रचार सचिव अनिल बल्हारा, सोनीपत इकाई के प्रधान श्याम चंद, जयभगवान गहलावत, रघवीर सिंह व रवि कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें