फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिल्ली में उपचाराधीन एक और श्रमिक की गई जान

Mon, 20 May 2024 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :23: सोनीपत के प्याऊ मनियारी में बॉयलर ब्लास्ट के बाद क्षतिग्रस्त फैक्टरी। संवाद
विज्ञापन
राई(सोनीपत)। प्याऊ मनियारी-नरेला रोड स्थित दहिया कॉलोनी की श्री गणेश कत्था फैक्टरी में बॉयलर फटने के बाद मलबे में दबे चौथे श्रमिक ने भी दम तोड़ दिया। उसे दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी मृतक के परिजनों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। कुंडली पुलिस परिजनों की जानकारी जुटा रही है। उपचाराधीन दो अन्य श्रमिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


प्याऊ मनियारी में नरेला रोड पर स्थित फैक्टरी में बुधवार रात को छह श्रमिक कार्यरत थे। रात करीब साढ़े 11 बजे तेज धमाके के साथ फैक्टरी में बॉयलर फट गया था। इससे चार मंजिल के भवन में चलाई जा रही फैक्टरी का लेंटर गिर गया था। फैक्टरी में मलबे से मूलरूप से बिहार के जिला पश्चिमी चंपारण के बेतिया स्थित गांव अहीरोलिया के गुलाब कुर्मी (45) व बेतिया के गांव भीकमपुर निवासी ब्रजेश (27) का शव बरामद कर लिया गया था।
वहीं बिहार के जिला मोतिहारी के गांव मठ लोहिया निवासी सुखदेव (45) का शव डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की टीम ने 20 घंटे बाद बरामद किया था। हादसे में 21 अन्य लोग घायल हुए थे। पुलिस ने मामले में सुखदेव पंडित के बेटे चंदन के बयान पर फैक्टरी मालिक सुरेश बंसल, सुशील बंसल और अक्षत गुप्ता, ठेकेदार संदीप और मैनेजर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


हादसे में घायल एक अन्य श्रमिक की दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के बारे में पता लगा है कि वह फिलहाल कुंडली में किराये पर रहते थे। उनके पैतृक गांव के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। मृतक का नाम रमेश पुत्र प्यारेलाल बताया गया है। वहीं अस्पताल में भर्ती दो अन्य श्रमिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने रमेश के शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें