फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में एक अन्य गिरफ्तार

Sun, 05 Nov 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भठगांव के पास रेत-रोडी स्टाक पर गांव गढ़ी हकीकत निवासी प्रॉपर्टी डीलर मुकेश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव निरथान निवासी रविंद्र है। मामले को लेकर 9 सितंबर को गढ़ी हकीकत के कुलदीप ने बताया था कि गाड़ी सवार युवकों ने उनके भाई मुकेश की गोली मार कर हत्या की थी। वहां पर उनके भाई को दो गोली मारी गई थी। जिसकी सूचना भठगांव के मोनू ने फोन कर उन्हें दी थी। पुलिस ने मामले में संदीप और शिवकुमार को गिरफ्तार किया था। अब आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें