खरखौदा। क्राइम यूनिट, कुंडली की टीम ने प्रतिबंधित दवा रखने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के बरवाला का रहने वाला राजकुमार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। क्राइम यूनिट, कुंडली की एक टीम ने एएसआई संदीप की अगुवाई में 5 जनवरी को खरखौदा में छापामार कार्रवाई कर एक दवा स्टोर संचालक व उसके पास काम करने वाले युवक को प्रतिबंधित दवाएं रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में क्राइम यूनिट, कुंडली की टीम ने कार्रवाई करते हुए अब एक और आरोपी राजकुमार को भी गिरफ्तार किया है। इसे पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।