सोनीपत। मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ ने गांव करेवड़ी के युवक की हत्या करने व शव को नहर में फेंककर खुर्द-बुर्द करने के मामले में एक अन्य आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव खांडा निवासी जितेंद्र उर्फ टिंकू को गिरफ्तार किया है।
गांव करेवड़ी निवासी सोनू 23 नंवबर को बाइक लेकर घर से निकला था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सोने की मां की शिकायत पर मोहाना थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले से पर्दा उठ गया था। पता लगा था कि मोबाइल चोरी के शक में सोनू की पीटकर हत्या करने के बाद उसके शव को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले में करेवड़ी निवासी सुमेर और मुख्य आरोपी हुल्लाहेड़ी के वरूण सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी वरूण ने बताया था कि नशा करने के दौरान मोबाइल चोरी हो जाने के शक में पीटकर सोनू की हत्या की गई थी। बाद में उसके शव को नहर में डाल दिया था। पुलिस ने अब मामले में जितेंद्र को गिरफ्तार किया है।