फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोली चलाने के मामले में एक और आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लिया

Thu, 22 Aug 2024 06:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। मुरथल थाना पुलिस ने गोली चलाने के मामले में एक और आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला विशाल है। उसे अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव सांदल कलां निवासी बिजेंद्र ने 2 जनवरी को शिकायत दी थी कि वह 1 जनवरी को ड्यूटी पर थे। रात 11.30 बजे भिगान स्थित होटल पर 2-3 युवक व 2 युवतियां के साथ आए हुए थे। इनमें से एक युवक बीयर पी रहा था। कर्मचारियों ने उसको ऐसा करने से मना किया था। उसी समय युवक बाउंसरों के साथ झगड़ा करने लगे थे। इसके बाद युवक धमकी देकर गाड़ी में सवार होकर भाग गये थे। 2 जनवरी को तड़के 2.45 बजे युवकों ने अपने 6-7 दोस्तों के साथ आकर मेन गेट के आगे तोड़फोड़ करने लगे थे। उसके बार युवकों ने ईंट व पत्थर फेंके थे जो किसी को नहीं लगे थे। तीन युवक ने जान से मारने नीयत से सीधी गोली चला दी जो एक गोली उनके दाहिने पैर में लग गई थी। इसके बाद युवक धमकी देकर भाग गए थे। इस पर मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी प्रत्युष व पुलकित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब आरोपी विशाल को गिरफ्तार करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें