फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास के मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी संदीप गांव मिर्जापुर खेड़ी का रहने वाला है। इस मामले में रोहतक जिले के गांव सांघी निवासी कप्तान ने 26 जुलाई को शिकायत दी थी कि नहरी पानी के विवाद को लेकर अमित, काला, सुनील, ढिल्ला, नेशी, सोनू, शाका, मोनू, अनिल, बिल्लू, सचिन, प्रदीप व बलवान ने उस पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें