फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: 15 मामलों में नामजद अंकित रिढ़ाऊ और उसका साथी गिरफ्तार

Fri, 10 Feb 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

दो भाइयों पर हमला करने के बाद मामले में आरोपी कुख्यात अंकित रिढ़ाऊ ने मुरथल टोल प्लॉजा भी लूटपाट व मारपीट के मामले को अंजाम दिया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कमिश्नर बी. सतीश बालन ने सीआईए-1 की टीम को भी जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
फोटो :36: सीआईए-1 टीम की गिरफ्त में कुख्यात अंकित रिढाऊ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में गोहाना रोड बाईपास पर इंडियन कॉलोनी के पास दो भाइयों को गोली मारने व मुरथल टोल प्लाजा पर लूटपाट व मारपीट करने समेत 15 मामलों में नामजद कुख्यात अंकित रिढ़ाऊ को सीआईए-1 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं सिटी थाना पुलिस ने जानलेवा हमला व लूटपाट के मामलों में अंकित रिढ़ाऊ के साथी गांव किलोहड़द के भूपेंद्र को गिरफ्तार है।

विज्ञापन


इंडियन कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने 28 जनवरी को पुलिस को बताया था कि वह अपने मूक-बधिर भाई सुनील और फुफेरे भाई आशीष के साथ गोहाना बाईपास पर फ्लाईओवर के पास था। उनका मयूर विहार के रहने वाले अमित से डेढ़ महीने पहले झगड़ा हो गया था। अमित ने फिर से अनिल को धमकाने शुरू कर दिया। उसने बेवजह अनिल की पिटाई कर दी थी।

इसी दौरान अमित ने अंकित रिढ़ाऊ व पांच-छह अन्य साथियों को बुला लिया था। उन्होंने कार से वहां पर पहुंचते ही गोलियां चला दी थी। गोली लगने से अनिल और सुनील दोनों घायल हो गए थे। वहीं आशीष को पीट-पीटकर घायल कर दिया था। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


दो भाइयों पर हमला करने के बाद मामले में आरोपी कुख्यात अंकित रिढ़ाऊ ने मुरथल टोल प्लॉजा भी लूटपाट व मारपीट के मामले को अंजाम दिया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कमिश्नर बी. सतीश बालन ने सीआईए-1 की टीम को भी जिम्मेदारी थी। एएसआई सुरेश की टीम ने वीरवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अंकित रिढ़ाऊ पर 15 मुकदमे दर्ज हैं। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

अंकित के साथी को सिटी थाना पुलिस ने दबोचा
इससे पहले अंकित रिढ़ाऊ के साथी गांव किलोहड़द के भूपेंद्र को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को एसआई कटार सिंह ने गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से सिटी थाना पुलिस पूछताछ कर रही है।

अंकित रिढ़ाऊ इन मामलों में रहा है नामजद

  • जून, 2022 में मुरथल थाना में जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया।
  • वर्ष 2021 में थाना शहर में आरोपी के खिलाफ जिला कारागार में मादक पदार्थ सहित पकड़े जाने का मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2018 में थाना जुलाना में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2018 में थाना मोहाना में जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2018 में थाना शहर में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2018 में थाना शहर में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2018 में झज्जर के बेरी थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2018 में थाना सदर गोहाना में जानलेवा हमला करने व लूटपाट का मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2018 में थाना मोहाना में जानलेवा हमला करने व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2017 में थाना सिविल लाइन में हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2017 में शहर थाना में अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2015 में थाना शहर में मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2015 में थाना सदर में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ।


लगातार वारदात कर रहे आरोपी अंकित रिढ़ाऊ को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। -इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार, प्रभारी, सीआईए-1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें