फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वर्ण पदक जीतकर लौटी अनीशा दहिया का किया स्वागत

Mon, 16 Sep 2024 07:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के खरखौदा के गांव बरोणा की अनीशा दहिया का पदक जीतकर लौटने पर स्वागत करते ग्रामी
विज्ञापन
खरखौदा। साउथ एशिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर गांव बरोना पहुंची अनीशा दहिया का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। यह प्रतियोगिता तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित की गई थी। इसमें अनीशा दहिया ने डिस्कस थ्रो में 49.91 मीटर दूरी पर चक्का फेंक कर अपने ही पुराने रिकार्ड 48.60 मीटर को तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

प्रशिक्षक ब्रह्म सोलंकी व अंकित दहिया ने बताया कि अनीशा दहिया ने प्रदेश स्तर पर चार स्वर्ण, अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 व अंडर-20 आयु वर्ग में जीते हुए हैं। फरवरी 2024 में असम के गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया ओपन यूनिवर्सिटी खेलों में वह स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वहीं खेलो इंडिया विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त कर चुकी हैं। गांव लौटने पर अनीशा को जीत की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें