फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सिंचाई के संकट पर फूटा गुस्सा, महम-गोहाना रोड ढाई घंटे जाम

Sun, 18 Aug 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में गांव कथूरा में गोहाना-महम रोड पर झाड़ियां डालकर लगाया गया जाम। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। कान्हौर ब्रांच नहर में नियमित पानी नहीं देने से गांव कथूरा में सिंचाई का संकट झेल रहे ग्रामीणों ने शनिवार को गोहाना-महम रोड को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने मार्ग को करीब ढाई घंटे तक जाम रखकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि मांग के बावजूद नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। उनकी फसल प्रभावित हो रही है। जाम की सूचना पर सिंचाई विभाग के रोहतक से एसडीओ व बरोदा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद वाहन चालकों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

मानसून की बेरुखी से किसानों को परेशानी हो रही है। उस पर सिंचाई विभाग की तरफ से कान्हौर ब्रांच नहर में पानी नहीं छोड़ने से उनकी मुसीबत ज्यादा बढ़ गई है। किसानों को धान की फसल में ट्यूबवेल से सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे उनकी लागत लगातार बढ़ रही है। नहर में नियमित पानी नहीं छोड़े जाने से गुस्साए गांव कथूरा के किसानों ने शनिवार सुबह गांव के सामने गोहाना-महम रोड को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर कांटेदार झाड़ियां डाल दी। इससे यातायात प्रभावित हो गया। जाम के कारण वाहनों की कतार लग गई। किसानों को कहना है कि इस साल बारिश कम हुई है और उनकी फसल बर्बाद होने की कगार पर है। सिंचाई विभाग की तरफ से नहर में पानी बंद कर दिया गया है। किसान इंजन चलाकर डीजल पर पैसे खर्च कर सिंचाई करने को मजबूर हैं। इससे फसल उत्पादन की लागत भी बढ़ गई है। ग्रामीणों व किसानों ने रोष जताते हुए नहर में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
जाम की सूचना के बाद सिंचाई विभाग के रोहतक से एसडीओ सतीश कुमार पहुंचे। उन्होंने नहर में जल्द पानी छोड़ने का आश्वासन दिया। मौके पर मौजूद बरोदा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लाल सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

चक्कर काटकर दूसरे मार्ग से गए वाहन चालक
गोहाना-महम मार्ग पर जाम के चलते वाहन चालकों को चक्कर काट कर अपने गंतव्य की तरफ जाना पड़ा। पहले काफी वाहन चालक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्ट किया। इससे वाहन चालकों को कई किलोमीटर का फेर लगाने पर मजबूर होना पड़ा। जाम खुलने के बाद ही वाहन चालकों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन


-गांव कथूरा में किसानों ने गोहाना-महम रोड काे जाम कर दिया था। किसानों को समझाकर जाम को खुलवा दिया गया है।

-इंस्पेक्टर लाल सिंह, प्रभारी, थाना बरोदा, गोहाना

सोनीपत के गोहाना में गांव कथूरा में गोहाना-महम रोड पर झाड़ियां डालकर लगाया गया जाम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें