सोनीपत नागरिक अस्पताल से जुलूस निकालकर विधायक कार्यालय की तरफ जाती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
सोनीपत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर नागरिक अस्पताल में धरना दिया। उसके बाद उन्होंने सेक्टर-14 स्थित विधायक कार्यालय तक जुलूस निकाला। विधायक निखिल मदान के कार्यालय के बाहर धरना दे रहे संविदा सफाई कर्मियों के धरने का समर्थन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के नाम विधायक के पीए सुरेश भारद्वाज को ज्ञापन सौंपे। धरने की अध्यक्षता प्रधान उषा रानी ने और संचालन सचिव सोना देवी ने किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा कर रहे थे। इस दौरान कविता दहिया, संतोष, शीला, नवीन, अजय भी मौजूद रहे।