फोटो 15: सोनीपत में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
सोनीपत। महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय पर सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन की सचिव सोना देवी ने कहा कि सरकार कम मानदेय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से ज्यादा काम करा रही है। पोषण ट्रैकर से फेस कैप्चरिंग का कार्य, सेनेटरी नैपकिन वितरण का कार्य कार्यकर्ताओं से कराया जा रहाहै। सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया व ईंधन भत्ता कम दे रही है। उनकी मांग है कि सरकार महिलाओं का शोषण बंद करें। इस दौरान सुनीता, कविता, मंजू, बबीता, अनीता, शीला, कृष्णा, संतोष, सुशीला, नागेश्वरी, मोनिका, मूर्ति, प्रवेश, रेखा भी मौजूद रही।