फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम्रपाली एक्सप्रेस 3:35 घंटे देरी से चलेगी

Thu, 10 Jul 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 27- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। फिरोजपुर रेलवे मंडल के तहत आने वाले जालंधर सिटी-अमृतसर सेक्शन के बीच सुरानुस्सी स्टेशन पर 10 से 14 जुलाई को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, सिग्नल गियर के प्रतिस्थापन कार्य के चलते यातायात ब्लॉक रहेगा। ऐसे में पंजाब से आवागमन करने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन 12 व 13 जुलाई को देरी से किया जाएगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि कटिहार से अमृतसर जाने वाली ट्रेन संख्या 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस का 12 जुलाई को 3:35 घंटे की देरी से परिचालन होगा। इसके अलावा जयनगर से अमृतसर जाने वाली ट्रेन संख्या 04651 स्पेशल ट्रेन का डेढ़ घंटे की देरी से परिचालन होगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से अंबाला के रास्ते लुधियाना व अमृतसर तक जाने वाली पांच एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन जालंधर तक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें