फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फैक्टरी से 12 लाख कीमत का एल्युमीनियम का सामान चोरी

Sat, 02 May 2026 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव लिवासपुर स्थित फैक्टरी लाखों रुपये का एल्युमीनियम का तार चोरी हो गया। फैक्टरी मालिक दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी सुरेश कुमार गुप्ता ने बहालगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 26-27 अप्रैल की रात को उनकी फैक्टरी में घुसकर चेहरा ढके दो लोगों ने लगभग 12 लाख रुपये कीमत का सामान चुरा लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि फैक्टरी में लगे सीसीटीवी में दो युवक चेहरा ढके और चोरी करते साफ नजर आ रहे हैं। तड़के तीन से पांच बजे के बीच वारदात को अंजाम देकर चोरों ने एल्युमीनियम प्रोफाइल के आठ बंडल, एल्युमीनियम हार्डवेयर व अन्य सामान चुरा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें