फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बच्चों को खेलने के बहाने धर्म विशेष की शिक्षा देने का आरोप, हंगामा

Fri, 09 Jun 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल पर खेलने के बहाने धर्म विशेष की शिक्षा देने का आरोप लगाया है। वीरवार को मामले का पता हिंदूवादी संगठनों को लगा तो उन्होंने विरोध जताया। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई है। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र निवासी कुलदीप और मयंक ने वीरवार को पुलिस को सूचना दी कि धार्मिक स्थल में खेलने के बहाने से आसपास की कॉलोनियों के बच्चों को बुलाया जाता है। वहीं क्षेत्र की जरूरतमंद बस्तियों की महिलाओं को दुख दूर कराने का झांसा देकर बुलाया जाता है। वहां पर धर्म विशेष से जुड़े व्यक्ति बच्चों को धर्म विशेष की पुस्तक की शिक्षा देते थे। इसको लेकर चर्च के बाहर हंगामा किया गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर व कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। कुलदीप और मयंक सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जांच की तो पता लगा कि बच्चे स्वयं आए थे। उनको ड्राइंग सिखाई जा रही थी। प्रारंभिक जांच में किसी धर्म के प्रचार का मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें