फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोरक्षा दल के सदस्यों व हिंदू संगठन के पदाधिकारी पर मारपीट और रुपये मांगने का आरोप

Wed, 26 Jul 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली-पलवल-मानेसर एक्सप्रेस-वे पर बिंदरौली टोल प्लाजा के पास पशु अवशेष से भरी गाड़ी के मालिक ने उनकी गाड़ी को जबरन रोकने व मारपीट करने और रुपये मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में गोरक्षा दल के सदस्यों व हिंदू संगठन के पदाधिकारी मनीष राई समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया है। जिस पर कुंडली थाना पुलिस ने 20 आरोपियों को पकड़ लिया। उन्हें जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

वहीं हिंदू संगठनों ने इसे साजिश बताया है। उनका आरोप है कि उन्होंने 30 जुलाई को राई में सामाजिक सौहार्द महापंचायत का आयोजन करना है। जिसे लेकर उन्हें रोकने की कोशिश की जा रही है। पलवल के गांव कुमरेहडा के रहने वाले मोहम्मद वकील ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनका ट्रक महाराष्ट्र के अमरावती में स्थित बूचड़खाने से पशुओं के अवशेष लेकर पंजाब के जीरकपुर जा रहा था। ट्रक को उनके ही गांव का आसिफ चला रहा था, जबकि मोहिन क्लीनर था। उनका ट्रक सोमवार को केएमपी पर बिंदरौली टोल के पास पहुंचा तो एक कार सवारों ने रोक लिया। कार से उतरे व्यक्ति ने अपना नाम मनीष राई बताया। मोहम्मद वकील ने बताया कि मनीष के साथ 15-20 युवक और थे। इन सभी ने अपनी पहचान गोसेवा दल के कार्यकर्ता के रूप में दी। इन्होंने ट्रक में गोवंश के अवशेष होने का आरोप लगाकर ट्रक चालक और क्लीनर से मारपीट की। गौ मांस का व्यापार करने का आरोप लगाकर ट्रक को नहीं जाने देने की बात कही। चालक ने उनको सामान की बिल्टी दिखाई, पर मनीष ने उसके साथ मारपीट की और ट्रक छोड़ने के 50 हजार रुपये मांगे। पुलिस ने मनीष के खिलाफ रुपये मांगने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

30 जुलाई को बुलाई है महापंचायत

मनीष राई हिंदू स्वाभिमान ट्रस्ट के नाम से अपना संगठन चलाते हैं। वह बहालगढ़ रोड स्थित कॉलोनी में हिंदुओं के पक्ष में भी उन्होंने मुखर होकर कार्रवाई की थी। अब वह सामाजिक सौहार्द महापंचायत का आयोजन करने जा रहे रहे हैं। यह महापंचायत 30 जुलाई को राई में बुलाई गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने 20 आरोपी पकड़े

पुलिस ने मामले में अमन, गौरव, जोगेंद्र, हर्फ, विनोद, राहुल, रविंद्र, सुमित, अभिषेक, नवीन, विशाल, शक्ति, सुनील, नितिन, योगेश, राहुल, नरेंद्र, मंजीत, सोनू व नवीन को गिरफ्तार किया था। बाद में सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें