फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मारपीट और जातिसूचक टिप्पणियां करने का आरोप

Wed, 29 Apr 2026 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक टिप्पणियां करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने खरखौदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने प्राथमिकी में लिखा है कि वह अपने भाई के घर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने अपने परिवार के सदस्यों व कई अन्य साथियों के साथ उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि वह भविष्य में उनकी गली से न गुजरे, अन्यथा जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने डायल-112 पर काॅल की तो पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाने में शिकायत दर्ज कराने को कहा। इस दौरान आरोपियों ने उसकी गाड़ी पर पथराव भी किया। जब उनका भतीजा बीच-बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें