फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जमीन के विवाद में बुजुर्ग को शराब में जहर पिलाकर मारने का आरोप

Mon, 02 Sep 2024 04:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जमीन को लेकर चल रहे विवाद में एक बुजुर्ग को शराब में जहरीला पदार्थ पिलाकर मारने का आरोप लगा है। आरोप है कि बुजुर्ग को गंभीर हालत में अस्पताल में लाया गया था, जहां उन्होंने इस बारे में चिकित्सक को बताया था। पुलिस ने बेटे के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन


गांव मलिकपुर निवासी कृष्ण ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उनके पिता रामधन (61) शनिवार को घर से सोनीपत के लिए निकले थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। रविवार को उनके पास सूचना आई कि आपके पिता ने बस अड्डे के पास जहरीला पदार्थ पी लिया है। वह परिवार सहित नागरिक अस्पताल में पहुंचे तो पता लगा कि उनके पिता को चार लोगों ने शराब में जहर पिला दिया है। उनके पिता की मौत हो चुकी थी।
शराब में जहर पिलाने वाले लोगों को अजय और बलराम ने भेजा है। कृष्ण ने बताया कि उन्होंने उनसे चार बीघा जमीन खरीदी थी। उस जमीन पर रास्ते को लेकर उनके साथ विवाद है। बुजुर्ग की मौत का पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बेटे के बयान पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




चिकित्सक को दी जानकारी

चिकित्सक ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि रामधन ने अस्पताल में पहुंचने पर बताया था कि अजय और बलराम ने चार लोगों के जरिए शराब में मिलाकर जहरीला पदार्थ पिलाया है। जिसके बाद रेफर करने पर उनकी मौत हो गई थी। चिकित्सक ने अपनी रिपोर्ट में दो व्यक्तियों की तरफ से जहरीला पदार्थ पिलाने की बात लिखी है। साथ खून के सैंपल भी लिए है।
वर्जन




सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग की जहर खाने से मौत हुई है। टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। चिकित्सक ने दो व्यक्तियों की तरफ से शराब में जहर दिए जाने की बात लिखी है। मुकदमा दर्ज कर किया गया है। जांच व रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-इंस्पेक्टर सतबीर कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें