फोटो : सोनीपत के सेक्टर-15 में अखंड भारत यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय हिंदू पर
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की सोनीपत इकाई की ओर से शुक्रवार को अखंड भारत यात्रा निकाली गई। हिंदू ही आगे के संकल्प के साथ यात्रा का शुभारंभ शाम चार बजे सेक्टर-15 स्थित हुडा ग्राउंड से हुआ। यात्रा गोहाना रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष मेधावी रंजन शर्मा ने कहा कि राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। यात्रा में त्रिलोक चंद मल्होत्रा, नरेंद्र कुमार, जयवीर दहिया, आशीष, इंद्रवीर सैनी और सुखबीर सैनी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। संवाद