फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शराब कारोबारी की हत्या मामले में वांटेड था अजय उर्फ गोली

Sat, 18 May 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। नेशनल हाईवे-44 पर गुलशन ढाबे की पार्किंग में शराब कारोबारी सुंदर मलिक की हत्या के मामले में आरोपी शूटर अजय उर्फ गोली का दिल्ली की स्पेशल पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद एनकाउंटर कर दिया। आरोपी सोनीपत पुलिस की पकड़ से बाहर था। हालांकि पुलिस उसके पिता रोहतक के गांव रिटौली निवासी नरेश उर्फ नेशा को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव सरगथल फिलहाल पटेल नगर निवासी शराब कारोबारी सुंदर मलिक उर्फ सुंदरा (36) 9 मार्च की रात करीब दस बजे गुलशन ढाबा की पार्किंग में अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर आया था। वह रात को गाड़ी में ही सो गया था। 10 मार्च को सुबह साढ़े आठ बजे होंडा अमेज कार में साथी संग आए दो युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सुंदर की हत्या कर दी थी। बदमाशों ने सुंदर पर करीब 32 राउंड फायरिंग की थी। सुंदर मलिक उर्फ सुंदरा कुख्यात नीतू दाबोदिया गैंग का शार्प शूटर रहा था। पुलिस ने मामले में सबसे पहले सुंदर के दोस्त गांव कैलाना निवासी सन्नी फौगाट उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया था। उसके बाद अगवानपुर के नवीन को जीपीएस के लिए सिम बेचने के आरोप में पकड़ा था। उसके साथ ही रामनिवास उर्फ कल्लू बुसाना को भी गिरफ्तार कर लिया था। उस पर पुरानी रंजिश के चलते सुंदर को मरवाने का आरोप है। जींद की नेताजी कॉलोनी निवासी बिटटू को शरण देने में पकड़ा था। इसके बाद गोली मारने के आरोपी अजय उर्फ गोली के पिता नरेश उर्फ नेशा को पकड़ा था। नरेश पर षड्यंत्र रचने का आरोप था। आरोपी अजय उर्फ गोली विदेश में बैठे कुख्यात हिमांशु भाऊ के गांव का रहने वाला था। वीरवार देर रात शूटर अजय उर्फ गोली का दिल्ली में एनकाउंटर हो गया। मुरथल पुलिस अब उसका मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर मामले की फाइल में लगाएगी।
घटना के समय लग गई थी गोली

शूटर अजय उर्फ गोली को सुंदर मलिक की हत्या करने के दौरान साथी की गोली लग गई थी। पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ था। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया था।
विज्ञापन



भाऊ गैंग इतने लोगों से मांग चुका है रंगदारी—
- गोहाना हरियाणा में प्रसिद्ध जलेबी वाले मातूराम से करीब दो महीने पहले रंगदारी मांगी थी।

- सांपला, हरियाणा में मशहूर बर्फी वाले सीतारात से एक करोड़ की रंगदारी के लिए फायरिंग की थी।

-भाऊ के शूटरों ने रणहौला, दिल्ली में रंगदारी के लिए केबल व्यापारी के बेटे की हत्या कर दी थी।

-गांव दबोदा, झज्जर में पूर्व सरपंच की हत्या भाऊ ने की थी।



छह माह पहले जमानत पर बाहर आया था अजय उर्फ गोली, 2020 के बाद रोहतक में नहीं था सक्रिय
रोहतक। विदेश में बैठकर गैंग चला रहे हिमांशु उर्फ भाऊ की गैंग पर पुलिस दबाव बना रही है। वीरवार की रात को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने गैंग के शार्प शूटर अजय उर्फ गोली निवासी रिटौली का एनकाउंटर कर दिया है। इससे पूर्व 14 मई को रोहतक पुलिस ने गैंग के बदमाश झज्जर जिले के गांव बिरधाना गांव निवासी आकाश उर्फ आशू को पिस्तौल सहित काबू किया था। उसे पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक अजय सिंगरोहा उर्फ गोली हिमांशु उर्फ भाऊ का करीबी साथी है। दोनों रिटौली गांव के रहने वाले हैं। भाऊ जहां विदेश भाग गया, जबकि 2019 व 2020 में दर्ज केसों के चलते उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वह जेल में बंद था, छह माह पहले ही जमानत पर बाहर आया था। छह मई को दिल्ली के थाने तिलकनगर क्षेत्र में फायरिंग हुई थी। साथ ही 10 मार्च को सोनीपत के मुरथल के पास ढाबे पर दिनदहाड़े शराब ठेकेदार की हत्या हुई थी। गोली दोनों केस में वांछित था। दिल्ली की स्पेशल सेल ने उसे खेड़ा खुर्द गांव के पास घेर लिया और फायरिंग में गोली लगनेे से उसकी मौत हाे गई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें