फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वायुसेना के सार्जेंट का हृदयाघात से निधन, नम आंखों से दी विदाई

Tue, 17 Sep 2024 06:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 46. वायु सेना में सार्जेंट प्रवीन के देहांत के बाद सोनीपत के गांव तिहाड़ कलां में पार्थिव
विज्ञापन
सोनीपत। गांव तिहाड़ कलां निवासी वायु सेना में सार्जेंट प्रवीन का हृदयाघात से देहांत हो गया। वह दिल्ली में ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान रविवार को उनका देहांत हो गया था। सार्जेंट प्रवीन के देहांत होने की सूचना मिलने के बाद परिवार व गांव में मातम छा गया। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा।
विज्ञापन

प्रवीन (38) करीब 16 साल पहले बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में सार्जेंट के पद पर दिल्ली में वायुसेना स्टेशन पर तैनात थे। उनके पिता अनूप सिंह पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। अनूप सिंह 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने है। बेटे की मौत की समाचार सुनने के बाद वह पश्चिमी बंगाल से वायु मार्ग के जरिए घर पहुंचे। प्रवीन कुमार के पास 11 साल का बेटे स्वास्तिक हैं। वह 7वीं कक्षा में पढ़ते हैं। वह अपने पीछे बेटे स्वास्तिक, पत्नी ज्योति, माता राजवंती, पिता अनूप सिंह, व भाई नवीन को छोड़ गए है। सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों सहित सैकडों लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे और उनको नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें