सोनीपत के नागरिक अस्पताल में धरनास्थल पर नारेबाजी करते एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारी। संवाद
सोनीपत। जिला एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को आठवें दिन जारी रही। इसके चलते आईसीटीसी के सभी केंद्र, ओएसटी, एआरटी, एसएसके, एसटीआई क्लीनिक बंद रहे। इससे एचआईवी संबंधित जांच, दवाइयां, काउंसलिंग आदि सभी सेवा पूर्ण रूप से बंद हैं। एचआईवी जांच केंद्र बंद होने के कारण मरीजाें को परेशानी होती है। डिलिवरी के लिए आने वाली महिलाओं की एचआइवी जांच नहीं होने से परेशानी हो रही है। एसटीआइ क्लीनिक बंद होने से यौन रोगों की दवाई मरीजों को नहीं मिल पा रही है। कर्मचारियों ने विधायक निर्मल चौधरी व भाजपा नेता देवेंद्र कादयान से मिलकर अपनी मांगों से उनको अवगत कराया। इस दौरान एमपीएचडब्ल्यू यूनियन से महासचिव कुलदीप बेदी, एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रधान कप्तान राणा व रेगुलर लैब टेक्नीशियन यूनियन के प्रधान प्रताप सिंह ने भी समर्थन किया।