फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अहसान, इकबाल व इनाम बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री

Fri, 22 Mar 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सेक्टर-8 स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बैठक के दौरान उपस्थित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला का
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-8 स्थित भाजपा जिला कार्यालय में वीरवार को अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक हुई। इसमें मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं गढ़ी मिमारपुर के सरपंच साहदीन खान ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस दौरान अहसान, इकबाल मलिक व इनाम को जिला महामंत्री नियुक्त किया। अली हसन, हरजीत सिंह, रजत जैन, फिरोज खान को जिला उपाध्यक्ष, सनव्वर खान, वसीम खान, रत्नामीर, सलाऊदीन, कमल व इदरीश को जिला सचिव नियुक्त किया। वसीम खान को जिला कोषाध्यक्ष, महराजुद्दीन को मीडिया प्रमुख व तय्यब खान को आईटी प्रमुख नियुक्त किया गया। नौशाद अंसारी, अज्जी, तसीन, रहमत खान, मुन्ना मलिक को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजीव जैन व भाजपा जिलाध्यक्ष जसवीर दोदवा ने टीम को नियुक्त पत्र जारी किया। इस दौरान माईराम कौशिक, मोर्चा के प्रदेश सचिव शकील खान, भाजपा जिला महामंत्री निशांत छौक्कर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें