फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गांव जुआं गुरुकुल में पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल, हुए रंगारंग कार्यक्रम

विज्ञापन
सोनीपत के गांव जुआं गुरुकुल में आयोजित कार्यक्रम में योग कला का प्रदर्शन करते गुरुकुल के बच्चे।
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जुआं गुरुकुल में पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल ने पहलवानों के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि देश के गृहमंत्री से बेटियों ने मुलाकात की है। मामले में दिल्ली पुलिस गहनता से जांच कर रही है। इस मामले में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी और निष्पक्ष जांच होगी। उन्होंने समाजसेवी स्व.खजान सिंह छिक्कारा की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि गुरुकुल वर्तमान में भी ऋषि परंपरा को कायम रखे हुए हैं, जिसमें खजान सिंह का भी विशेष योगदान रहा है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए युवाओं में संस्कारों का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी वर्तमान में विशेष आवश्यकता है। कृषि मंत्री किसानों को पशुपालन के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस मौके पर स्मृति सभा के प्रमुख संयोजक एवं एचपीएससी के पूर्व सदस्य डा.कुलबीर छिक्कारा ने कृषि मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने गुरुकुलों के लिए भी सरकार द्वारा सहायता देने की व्यवस्था किए जाने की मांग की। इस दौरान पद्मश्री आचार्या डॉ. सुकामा, स्वामी आर्यवेश, बीपीएस महिला विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सुदेश छिक्कारा, महेंद्र शास्त्री, तरुण देवीदास, राधाकृष्ण, आचार्य सहदेव, स्वामी नित्यानंद, चंद्रदेव, डॉ. बलबीर, डॉ. विकास, डॉ. महिपाल, संजीव आर्य, जय सिंह, जयभान, भूपेंद्र जोधपुर, मुकेश रावत, विजय मलिक, एसडीएम राकेश संधू, डीडीपीओ राजपाल सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र छिक्कारा, सुरजीत सिंह, जोगेंद्र सिंह, देवेंद्र सुरा, सुजाता खत्री, सुनील छिक्कारा, गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन




जगबीर मलिक के आवास पर आयोजित सभा में लिया हिस्सा

कृषि मंत्री ने जेपी दलाल ने पूर्व सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) जगबीर मलिक के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए किसान हित पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अपनी कलम से उन्होंने कभी भी किसानों का अहित नहीं किया है। साथ ही उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वह हाईवे जाम न करें। किसानों को अपनी न्यायसंगत लड़ाई ही लडऩी चाहिए। बेवजह बार-बार हाईवे जाम करना जनहित में नहीं है। इस दौरान एडवोकेट राजीव दहिया, हरिप्रकाश मंगला, बलजीत दहिया, देवी सिंह मलिक, कुलदीप मलिक, एसडीएम राकेश संधू, डीडीपीओ राजपाल सिंह, डीईओ नवीन गुलिया, एसई राजेश कक्कड़, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. अनिल सहरावत, डॉ. देवेंद्र सिंह कुहाड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें