फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजलीकर्मियों और भाजपा जिला अध्यक्ष में समझौता, धरना खत्म

Tue, 27 Jun 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 38- धरने पर बैठे बिजली कर्मियों से बातचीत करते विधायक मोहनलाल बड़ौली व अन्य। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। सप्ताहभर से बिजली कर्मचारियों और भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा के बीच चल रहे विवाद का सोमवार को बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान हुए समझौते के साथ पटाक्षेप हो गया। बैठक में राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली ने दोनो पक्षों में बातचीत कराई। जिसमें जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, बलराम कौशिक, इंद्रजीत विरमानी, एसएन शर्मा, एमएस दहिया, एसडीओ विकास सूर्यवंशी शामिल रहे। बैठक के बाद विधायक मोहन लाल बड़ौली व बिजली कर्मियों ने कहा कि अब उनमें किसी तरह का मनमुटाव नहीं है और धरना खत्म कर दिया है।
विज्ञापन

बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता अनिल शर्मा टीम के साथ 20 जून को उत्तम नगर में एक उपभोक्ता के मीटर की जांच करने गए थे। वहां पर उपभोक्ता ने भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा को बुला लिया था। उसके बाद कनिष्ठ अभियंता अनिल शर्मा ने राणा और उनके साथियों पर बिजली कर्मचारियों की पिटाई करने का आरोप लगाया था। भाजपा के जिला अध्यक्ष ने कनिष्ठ अभियंता के आरोपों को निराधार बताया था और उनके काम करने के तरीके पर सवाल उठाए थे। बिजली कर्मचारियों ने विरोध में सोमवार से धरना शुरू कर दिया। धरने पर शाम को राई के विधायक मोहन लाल बड़ौली व भाजपा के नेताओं, बिजली कर्मियों ने उपमंडल अधिकारी कार्यालय में बंद कमरे में बैठक की। बैठक के बाद दोनों पक्षों के मनमुटाव दूर हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से कहा कि अब उनमें मनमुटाव नहीं है। इसके बाद धरना खत्म कर दिया गया।
ये एक समझ का फर्क था। बिजली कर्मी और जिला अध्यक्ष दोनों अपनी जगह पर ठीक थे। समय खराब होने की वजह से मनमुटाव हुआ था। जो भी मनमुटाव था, उसे दूर कर दिया गया है। अब बिजली कर्मियों व जिला अध्यक्ष के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। आपस में सभी मिलकर काम करेंगे। भाजपा नेता व बिजली कर्मी आपस में किसी के मान-सम्मान को ठेस नहीं पहुंचाएंगे। -मोहन लाल बड़ौली, विधायक, राई।

फोटो 38- धरने पर बैठे बिजली कर्मियों से बातचीत करते विधायक मोहनलाल बड़ौली व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें