फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी क्षेत्र में टावर का सामान लेकर पहुंची गाड़ी, लोगों ने किया विरोध

Wed, 20 Jan 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पंचम नगर क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने के लिए ठेकेदार की बुधवार को गाड़ी सामान लेकर पहुंची। जिसका क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया। लोगों का कहना था कि गत 11 दिसंबर को डीसी को शिकायत भी दी थी पंचम नगर रिहायशी क्षेत्र स्थित मकान नंबर 36 सी में एक मोबाइल कंपनी टावर लगा रही है। जिसने अपनी कागजात कार्यवाही को भी पूरा कर लिया है। लेकिन रिहायशी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाना कानून का उल्लंघन है। जिसके लिए लोगों में भारी रोष बना हुआ है। रिहायशी क्षेत्र में टावर न लगाए जाने का भी अनुरोध किया। लेकिन बुधवार को करीब 9 दिन बाद पहुंची ठेके दार की गाड़ी का विरोध किया। लोगों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार रिहायशी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाना जुर्म है, लेकिन सोनीपत निगम क्षेत्र में यह कैसा बर्ताव किया जा रहा है। जिसकी मामले की जांच की जाए। इस अवसर पर अजय, अशोक, रामनारायण सैनी, मुकेश, अंकित मेहता, पुलकित, त्रिलोक, मोहित, राजेश, राखी, सरिता, ज्योति, श्यामलता सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें