फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फैक्टरियों में आग लगने के बाद एसडीएम ने किया निरीक्षण, मिली खामियां

Wed, 12 Jun 2024 05:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र की 660, 639 व 247 नंबर फैक्टरी में दो दिन पहले आग लगने के बाद मंगलवार को मामले में एसडीएम ने संज्ञान लिया है। एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने फैक्टरियों का निरीक्षण किया तो कई खामियां भी सामने आई। निरीक्षण के दौरान 639 नंबर आयुर्वेदिक दवाई की फैक्टरी का निर्माण नियमानुसार नहीं किया गया था। फैक्टरी का पिछला हिस्सा पूरी तरह से बंद किया गया था। इससे आगजनी की घटना से काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन


एसडीएम ने एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों को फैक्टरियों के बिल्डिंग प्लान कार्यालय में पेश करने के निर्देश दिए, ताकि नियमों का उल्लंघन मिलने पर फैक्टरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में रविवार रात 660 नंबर रबड़ बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई थी। इसके बाद आग ने पीछे लगती 639 नंबर आयुर्वेदिक दवा फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया था। आग की सूचना पर बड़ी दमकल केंद्र से अग्निशमन गाड़ी को मौके पर बुलाया गया था, लेकिन आग ज्यादा फैलती देख सोनीपत से दो और गाड़ियां मौके पर बुलाई गई थी। इसके बाद ही दोनों फैक्टरियों में आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। वहीं सोमवार दोपहर को बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित 247 नंबर पेपकोट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में आग लग गई थी। फैक्टरी में पेपर केमिकल तैयार किए जाते हैं। सूचना पर बड़ी क्षेत्र की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग ज्यादा फैल गई थी। इसके बाद गन्नौर क्षेत्र से भी दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। दोनों गाड़ियों की सहायता से ही आग पर काबू पाया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें