फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महानिदेशक से सेवानिवृत्त होने के बाद सीनियर कंसल्टेंट के रूप में शुरू की ओपीडी

Sun, 08 Sep 2024 04:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त हाेने के बाद डॉ. जसवंत सिंह पूनिया ने सीनियर कंसल्टेंट के रूप में ओपीडी लगानी शुरू कर दी है। जिला नागरिक अस्पताल के कक्ष नंबर 9 में डॉ. जेएस पूनिया ने अपनी ओपीडी शुरू की है। वह रोजाना फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र राणा के साथ मिलकर मरीजों की जांच करेंगे।
विज्ञापन

डॉ. जसवंत सिंह पूनिया 1 अगस्त को महानिदेशक पदोन्नत हुए थे। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय में महानिदेशक पद पर एक माह तक सेवाएं दी। 31 अगस्त को वह विभाग से सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद डॉ. जेएस पूनिया ने विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से सीनियर कंसल्टेंट के रूप में सेवाएं देने की अनुमति मांगी थी। एसीएस से मंजूरी मिलने के बाद 5 सितंबर से जिला नागरिक अस्पताल के कक्ष नंबर 9 में डॉ. जेएस पूनिया ने बतौर फिजिशियन ओपीडी लगानी शुरू कर है। उनकी ओपीडी से रोजाना 100 से ज्यादा मरीज उपचार कराने के लिए पहुंच रहे है।
मनोरोग ओपीडी को कक्ष नंबर 8 में किया शिफ्ट

मनोरोग ओपीडी को कक्ष नंबर 8 में शिफ्ट कर दिया गया है। उस कक्ष में पहले से फिजिशियन डॉ. राकेश फोगाट, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. नवदीप मलिक ओपीडी लगाते है। अब उसी कक्ष में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप आंतिल ने भी मनोरोगियों का इलाज शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

महानिदेशक से सेवानिवृत्त होने के बाद डॉ. जेएस पूनिया ने सीनियर कंसल्टेंट के रूप में ओपीडी लगानी शुरू कर दी है। एक साल के लिए सीनियर कंसल्टेंट के रूप में उनका कार्यकाल रहेगा। सेवानिवृत्त होने के बाद 66 साल तक सीनियर कंसल्टेंट के रूप में सेवाएं दी जा सकती है। जिसके लिए विभाग से प्रतिवर्ष मंजूरी लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन

-डॉ. गिन्नी लांबा, उप चिकित्सा अधीक्षक, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें