फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी गैंग लूटपाट करने के बाद टीडीआई में निर्माणाधीन भवन में छुपाता था कपड़े और हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्हाड़ी गैंग के सदस्य लूटपाट की वारदात करने के बाद टीडीआई के पास निर्माणाधीन भवन में कपड़े व हथियार छिपा देते थे। वहीं से वह कपड़े पहनकर व हथियार लेकर लूटपाट को निकलते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छिपाकर रखे गए हथियार, कपड़े और हेलमेट बरामद कर लिए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कुल्हाड़ी गैंग का आतंक 15 दिन तक छाया रहा। पल्सर पर सवार कुल्हाड़ी गैंग के सदस्य पेट्रोल पंप के कारिंदों पर कुल्हाड़ी से वार करके रुपये लूट लेते थे। आरोपियों ने अगस्त में ही लूट की छह वारदातों को अंजाम दिया था। सीआईए-1 और सीआईए-2 की संयुक्त टीमों ने कुल्हाड़ी गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया था। उनको पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उनसे लूटपाट वाले स्थानों की निशानदेही कराई गई है। इसी क्रम में पुलिस को लुटेरों के ऐसे स्थान का पता लगा है, जहां पर कपड़े बदल लूट करने के लिए निकलते थे और लूट के बाद वहां पर पहुंचकर फिर कपड़े बदलकर बाहर आ जाते थे।
वह टीडीआई में हाउसिंग फ्लैट के पीछे निर्माणाधीन भवन में जाकर कपड़े बदलते थे। पुलिस ने वहां से दो हेलमेट, काले व सफेद रंग के कपड़े, पिस्तौल और कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें