फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पंख लगने के बाद फिर थम गई सात मंजिला एमसीएच के निर्माण की उड़ान

Thu, 12 Sep 2024 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04- सोनीपत लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार किया गया मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र (एमसीए
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल परिसर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र (एमसीएच भवन) के निर्माण को पंख लगने के बाद इस प्रोजेक्ट की उड़ान फिर थम गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग नेे एमसीएच का निर्माण करना है। नक्शा व बजट पास होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होनी ही थी कि तभी चुनाव आचार संहिता इसमें बाधा बन गई। मुख्यालय से नक्शा मंजूर होने के साथ विभाग को 138.12 करोड़ रुपये का बजट मिल चुका है। अब टेंडर लगाकर अस्पताल में सात मंजिला भवन तैयार कर 100 बेड की व्यवस्था होगी, ताकि मातृ-शिशु दर में कमी लाई जा सके। जिले में 26 जनवरी 1989 को नागरिक अस्पताल की सौगात मिलने के बाद समय-समय पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया गया, लेकिन साढ़े 35 वर्ष बाद भी अस्पताल एमसीएच की सुविधा से वंचित है। एमसीएच भवन के लिए दिसंबर 2022 में प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद मुख्यालय ने जून 2023 में नक्शे को मंजूरी प्रदान की थी। इसके बाद बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा तो उसे भी पास किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें