सोनीपत। राई क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में अधिवक्ता के पिता के घायल होने व बाइक बदलने के आरोप के बाद अधिवक्ता लगातार धरना दे रहे हैं। लघु सचिवालय परिसर में वीरवार को भी अधिवक्ताओं का धरना जारी रहा। मामले की जांच झज्जर पुलिस को सौंप रखी है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को बार परिसर में बार एसोसिएशन की बैठक बुलाई गई है। जिसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी। गांव सेवली निवासी अधिवक्ता रोहताश ने अक्तूबर, 2024 में पिता के सड़क हादसे में घायल होने की शिकायत दी थी। उन्होंने बाइक का नंबर पुलिस को बताकर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि पुलिस ने दूसरे नंबर की बाइक के सवार को आरोपी बताया था। मामले को लेकर अधिवक्ता कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।