फोटो 31. सोनीपत के कुमासपुर के पास अपेक्स ग्रीन सोसाइटी में बैठक करते रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिए
राई। गांव कुमासपुर के पास एपेक्स ग्रीन सोसाइटी में रविवार को रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक हुई। रेजिडेंट्स व एसोसिएशन सदस्यों ने बताया कि 11 नवंबर को सोसाइटी के फ्लैट में आग लग गई थी। सोसाइटी के रेजिडेंट्स की ओर से 5 बार बिल्डरों को बुलाया जा चुका है, लेकिन बिल्डर नहीं आए। एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि सोसाइटी परिसर में फायर सिस्टम चालू नहीं किया गया है, जिससे उन्हें जान-माल की हानि होने का अंदेशा है। जिन फ्लैट्स में आग लगी थी, उन लोगों को दूसरों के मकानों में रहकर गुजारा करना पड़ रहा है।
एसोसिएशन का आरोप है कि जिनके मकान जले थे, उन पर बिल्डर ने दबाव बनाया हुआ है। बिल्डर का कहना है कि शिकायत की तो फ्लैट की मरम्मत नहीं कराएंगे। इसलिए पीड़ित रेजिडेंट्स शिकायत नहीं कर रहे हैं। जबकि फ्लैट की मरम्मत बिल्डिंग के इंश्योरेंस में ठीक होनी है। उपायुक्त व प्रशासन से सभी रेजिडेंट्स ने गुहार लगाई कि बिल्डर के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। इस दौरान आरडब्ल्यूए की उपप्रधान नीलम कादियान, रमन मलिक, आरती, अनिता बाल्याण, सरिता, कविता, राखी, रजनी, शैफाली, सतबीर वत्स, संजीव शर्मा, देवेंद्र गौतम, राममेहर कुंडू, अरविंद श्योराण, धर्मपाल रोहिल्ला, प्रशांत मल्होत्रा, अनिल ठक्कर, रमेश सुनेजा, राकेश दहिया आदि मौजूद रहे।