फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त, चहारदीवारी ध्वस्त

Thu, 27 Aug 2026 07:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
लड़सौली में अवैध चारदीवारी गिराता बुल्डोजर। प्रशासन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। प्रशासन अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त है। वीरवार को लड़सौली में एक अभियान चलाया गया। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की टीम ने लड़सौली की राजस्व संपदा में लगभग आधा एकड़ की अवैध चहारदीवारी ध्वस्त की। जिला नगर योजनाकार नीलम शर्मा ने बताया कि जिले में अवैध निर्माण शुरुआती चरण में ही ध्वस्त किए जा रहे हैं। यह कार्रवाई उपायुक्त नेहा सिंह के निर्देश पर की जा रही है। नियंत्रित क्षेत्र में निर्माण के लिए एसएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से अनुमति अनिवार्य है। अनुमति न होने पर एसएमडीए अवैध कॉलोनी या निर्माण को कभी भी गिरा सकता है। नागरिक संबंधित जानकारी के लिए एसएमडीए कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। तोड़फोड़ की कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट अनिल कंबोज, एसएमडीए इंफोर्समेंट और पुलिस टीम की मौजूदगी में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें