खरखौदा। नशा मुक्त समाज के उद्देश्य से गुरुकुल बरोणा की ओर से गांव छिनौली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत हवन से की गई। आचार्य प्रदीप ने कहा कि नशे के कारण पारिवारिक रिश्ते लगातार कमजोर हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में सभी का कर्तव्य है कि मिलकर नशे को समाप्त करने का प्रयास करें। इस दौरान आर्य मनीष, बुद्धराम, विजय मौजूद रहे। संवाद