फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार्रवाई... 18 स्कूल वाहनों के काटे चालान, छह जब्त

Sun, 14 Apr 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना बाईपास के नजदीक बस के दस्तावेजों की जांच करते मोटर वाहन अधिकारी गुरप्रीत संधु
विज्ञापन
सोनीपत। सुरक्षित वाहन नीति की पालना को लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी सख्त हो गए हैं। जिला परिवहन अधिकारी के निर्देश पर शनिवार को मोटर वाहन अधिकारी (एमवीओ) गुरप्रीत संधु के नेतृत्व में सोनीपत शहर, गन्नौर व मुरथल क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 18 स्कूल वाहनों के चालान किए गए, इनमें दस्तावेज पूरे नहीं मिलने पर छह वाहनों को जब्त किया गया है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के कनीना में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासनिक अमला नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हो गया है। शिक्षा विभाग ने भी सरकार के अवकाश कैलेंडर के अनुसार ही सभी निजी स्कूलों में भी अवकाश करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों की सख्ती का ही परिणाम रहा कि महीने के दूसरे शनिवार एवं बैसाखी के अवकाश पर निजी स्कूलों में भी छुट्टी रही। हालांकि कई स्कूलों में स्टाफ बुलाया गया था, वहीं चालकों को स्कूल बसों की खामियों को दूर करने के निर्देश दिए गए थे। जिससे स्कूल बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आई।
यह मिली खामियां
एमवीओ गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में चलाए गए स्कूल वाहनों की जांच अभियान के दौरान टीम ने सोनीपत शहर, गन्नौर व मुरथल में करीब 49 वाहनों की जांच की। इसमें कई स्कूल बसों में सीसीटीवी नहीं मिले, कई बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं थे तो कुछ चालक पूरे दस्तावेज दिखा नहीं पाए। ऐसे 18 स्कूल वाहनों के चालान किए गए हैं। जबकि छह स्कूल वाहनों को जब्त किया गया है। इनमें दो स्कूल बसों के पास फिटनेस प्रमाण पत्र व इंश्योरेंस नहीं था और टैक्स भी नहीं भरा गया था। जबकि तीन स्कूल बसों का टैक्स नहीं भरा गया था। वहीं एक स्कूल वैन अवकाश के बावजूद बच्चों को ले जाती मिली, जिस पर इन वाहनों को जब्त किया गया है।
विज्ञापन

स्कूल बसों की होगी जांच
जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि जिले के चल रहे निजी स्कूलों के पास छोटे व बड़े करीब 1350 स्कूल वाहन हैं। यह सभी वाहन सुरक्षित वाहन नीति पर खरे उतरते हैं या नहीं, कितने वाहनों के पास परमिट है, कितनों के पास फिटनेस प्रमाणपत्र है। सबकी बारीकी से जांच की जाएगी।
वर्जन
जिला परिवहन अधिकारी के निर्देश पर बच्चों को सुरक्षित सफर देने व सुरक्षित वाहन नीति को प्रभावी तरीके से लागू करवाने के लिए विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों की पालना नहीं करने वाले 18 स्कूल वाहनों के चालान किए गए हैं, इनमें छह वाहनों को जब्त किया गया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों की अवहेलना किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

गुरप्रीत संधु, मोटर वाहन अधिकारी (प्रर्वतन), सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें