फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भूदान आंदोलन के प्रणेता रहे आचार्य विनोबा भावे

Fri, 12 Sep 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। सेक्टर-7 स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में वीरवार को विनोबा भावे की 130वीं जयंती मनाई गई। समारोह में नागरिकों ने विनोबा भावे के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने कहा कि आचार्य विनोबा भावे स्वतंत्रता सेनानी एवं भूदान आंदोलन के प्रणेता थे। उन्होंने महात्मा गांधी के शिष्य के रूप में अहिंसा का मार्ग अपनाया और भूदान आंदोलन की शुरुआत करके लाखों लोगों को प्रभावित किया था। उन्होंने भूमि सुधार और गरीबों के कल्याण पर जोर दिया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरवर पांचाल ने की। इस दौरान सूबेदार ओम प्रकाश, रामवीर नरवाल, कृष्ण लाल पांचाल, रणधीर राठी, सुनील चौहान, संतोष शर्मा, वीरमति, कमला, दर्शना व रमादेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें