फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हथियार मुहैया कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भटगांव में बिट्टू हत्याकांड में हथियार मुहैया कराने के आरोपी गांव खानपुर कलां निवासी रविंद्र को सदर थाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। अदालत में पेश करने के बाद उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से हथियार के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि 23 मई को बिट्टू अपने साथी सागर के साथ बाइक से कंपनी से घर लौट रहे थे। लुहारी टिब्बा रोड पर प्रिंस और मोहित ने उन्हें रोक लिया था। आरोप है कि प्रिंस ने सागर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर मारपीट शुरू कर दी। बिट्टू ने बीच-बचाव किया तो उसे गोली मार दी गई। घायल बिट्टू को खानपुर कलां अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें