सोनीपत। गांव शामड़ी में चोर एक घर के अंदर घुस कर लैपटॉप और 40000 रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित जब खेत से घर पहुंचा तो चोरी का पता लगा। उसने मामले की शिकायत सदर गोहाना थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव शामड़ी निवासी पूर्ण ने बताया कि उसका बड़ा बेटा कंप्यूटर टीचर है और छोटा ठेकेदारी का काम करता है। दोनों शुक्रवार को ड्यूटी पर चले गए। जिसके बाद वह घर पर ताला लगाकर खेत में चला गया। जब वह शाम को खेत से लौटा तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उसने जांच की तो घर के अंदर से 40000 रुपये और एक लैपटॉप चोरी मिला। उसने आसपास पता किया लेकिन चोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सके। जिस पर उसने पुलिस को अवगत कराया। सदर थाना गोहाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।