खरखौदा। गांव सैदपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने ही पति पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने विवाहिता के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता टीना का कहना है कि उनकी शादी तीन वर्ष पहले गांव सैदपुर निवासी गौरव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति उन्हें घर से बाहर निकल जाने की धमकी देता आ रहा है। अब उसने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि वह बाहर गया हुआ है, उसके घर वापस आने से पहले वह घर छोड़कर चली जाए। अगर वह नहीं गई तो वो घर आने के बाद उन्हें जान से मार देगा। विवाहिता ने कहा कि उनके पास पति की ओर से फोन पर दी गई धमकी की रिकार्डिंग भी है।