फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ढाबे से ढाई लाख रुपये चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Jan 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव मुरथल के पास तोड़े गए ढाबे में रह रहे संचालक के ढाई लाख रुपये व सोने के आभूषण से भरा बाक्स चोरी करने के मामले में पुलिस ने मुरथल की आरके कॉलोनी निवासी शौकीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गांव मुरथल निवासी राजीव ने 22 नवंबर को पुलिस को बताया था कि वह नेशनल हाईवे-44 के पास अपने तोड़े गए ढाबे पर रहते हैं। उनका रॉयल ऋषि ढाबा टूटा हुआ है। उन्होंने बताया था कि वह रात को वहीं पर सोते हैं। उन्होंने ढाबे पर अपना बाक्स रखा हुआ था, जिसमें ढाई लाख रुपये, दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी बालियां व सोने की चेन थी। उन्होंने दो सुरक्षाकर्मी भी रखे हुए हैं। जब वह सुबह उठे थे तो बाक्स चोरी मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने आरोपी शौकीन को गिरफ्तार कर लिया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें