सोनीपत के खरखौदा स्थित जयनारायण धर्मशाला में प्रेसवार्ता करते प्रयास संगठन के प्रधान नवीन दहिया
खरखौदा। प्रयास संगठन के प्रधान नवीन दहिया ने नगरपालिका की ओर से की गई नालों की सफाई पर सवाल उठाते हुए दुकानदारों से स्लैब रखने के नाम पर पैसे लेने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नालों की सफाई के लिए नगरपालिका ने 24 लाख रुपये का टेंडर छोड़ा था जो शुरुआत से ही सवालों के घेरे में हैं।
नवीन दहिया ने सोमवार को जयनारायण धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि नालों की सफाई के दौरान दुकानों के आगे से स्लैब उखाड़कर सफाई के करने के बाद उन्हें वापस नहीं रखा जाता है। इस काम में कई-कई दिन लगा दिए जाते हैं, जिसके बाद पैसे लेकर नालों के स्लैब वापस नालों पर रखे जाते हैं दुकानदारों की मजबूरी है कि दुकानों पर धंधा ठप होता देख वह पैसे देते हैं। कहा कि सफाई ठेकेदार को बुधवार तक का समय पैसे लौटाने के लिए दिया। इसके बाद प्रदर्शन किया जाएगा।