फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पशुचारा फैक्टरी में पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

Tue, 28 Jan 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। औद्योगिक क्षेत्र स्थित पशुचारा फैक्टरी संचालक ने स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों पर पेट्रोल से उनकी फैक्टरी में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित को आग लगने का पता लगा तो मामले से पुलिस व अग्निशमन विभाग को अवगत कराया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-23 निवासी नवीन ने पुलिस को बताया कि उनके बहनोई सुमित ने उन्हें उनकी फैक्टरी में आग लगने की जानकारी दी। वह फैक्टरी में पहुंचे और पुलिस व अग्निशमन विभाग को अवगत कराया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग से 10 टन पशुचारा, कच्चा माल, जनरेटर और अन्य सामान जल गया। उन्होंने आसपास देखा तो एक सीसीटीवी स्कॉर्पियो गाड़ी में तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। उनके पास पेट्रोल की बोतल व रबर पाइप थी। उन्हें अंदेशा है कि उन्होंने ही आग लगाई है। सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें