फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विशेष धर्म के प्रचार का आरोप, धार्मिक संगठनों ने स्कूल गेट पर किया प्रदर्शन

Sat, 14 Sep 2024 06:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 50- सोनीपत के गांव बड़ौली स्थित सरकारी स्कूल के गेट पर रोष जताते धार्मिक संगठनों के सदस्य
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। शहर के कई धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने गांव बड़ौली स्थित सरकारी स्कूल के गेट पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के बहाने विशेष धर्म का प्रचार करने का आरोप लगाते हुए स्कूल के शिक्षकों का तबादला व मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की। पंचायत ने भी संगठनों का समर्थन किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया।
विज्ञापन

गांव बड़ौली के सरकारी स्कूल में वीरवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरोप है कि उन्होंने छात्राओं को एक धर्म विशेष की पोशाक पहनाई। इसके बाद यह तस्वीर वायरल हो गई। तस्वीर में ब्लैक बोर्ड पर भी विशेष धर्म का प्रचार किया गया। शुक्रवार को धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने स्कूल के गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। सरपंच रामेश्वर कौशिक भी पंचों के साथ मौके पर पहुंचे। प्राचार्य ने खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र व पुलिस को मौके पर बुलाया।
विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री रोहताश, उपाध्यक्ष मुकेश तुषीर, सतीश तुषीर, अशोक गौतम, जिला बजरंग दल के संयोजक जगबीर दूहन, मनीष राई ने कहा कि छात्राओं को धर्म विशेष की पोशाक पहनाना गलत है। इससे छात्राओं को धर्म परिवर्तन की तरफ आकर्षित करना है।
विज्ञापन

सरपंच रामेश्वर कौशिक ने कहा कि पंचायत इस मामले में संगठनों के साथ है। खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र व प्राचार्य ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां स्कूल में आगे नहीं कराई जाएंगी। किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की किसी की मंशा नहीं थी।

फोटो 50- सोनीपत के गांव बड़ौली स्थित सरकारी स्कूल के गेट पर रोष जताते धार्मिक संगठनों के सदस्य

फोटो 50- सोनीपत के गांव बड़ौली स्थित सरकारी स्कूल के गेट पर रोष जताते धार्मिक संगठनों के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें